Header Ads

नवरात्रो में व्रत रखने वाले श्रद्धालु यह खबर ज़रूर पड़े | जय माता दी |

"Advertisement"

आज से माँ भगवती के पवन नवरात्र शुरू हो गए हैं, इसके साथ ही लोगों के व्रत करने के संकल्प भी शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों ने 9 दिन का तो कुछ पहले और आखिरी व्रत जरूर रखते हैं।

बता दें कि व्रत रखना सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से सेहत के लिए भी लाभदायक होता। लेकिन इन दिनों में खास सावधानी रखने की जरूरत है। अगर आपने भी नवरात्रि का व्रत रखा है या आपके किसी जानने वाले ने व्रत रखा है तो इन बातों पर ध्यान दें...
* जो लोग व्रत रखते हैं वे चिकनाई वाली चीजें ज्यादा खाने लगते हैं, जिससे शरीर में फैट बढ़ने लगता है। साथ ही कोर्बोहाइड्रेट भी अधिक मात्रा में बढ़ जाता है, जो मोटापे का प्रमुख कारण है। तो इस नवरात्रि आप ज्यादा कैलोरी वाली चीजों से थोड़ा दूर ही रहें ताकि आपके व्रत के साथ आपकी सेहत भी ठीक रहें।
* कई लोग व्रत में पूरा दिन कुछ भी नहीं खाते है सिर्फ दिन मे एक बार फल खाते हैं। ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि ऐसे में रक्त में सर्करा की मात्रा कम हो सकती है, जिसकी वजह से पसीना आना, कमजोरी होना और घबराहट जैसी समस्यायें हो जाती है। तो इन समस्याओं से बचने के लिए चीनी या ग्लूकोज का सेवन करते रहना बहुत जरुरी है।
* अकसर व्रत रखने की वजह से कुछ लोगो मे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीते रहें या हो सके तो नींबू पानी और नारियल पानी का सेंवन करें।
* अगर हाल-फिलहाल कोई सर्जरी हुई हो तो व्रत रखने से बचें, माँ भगवती आपके व्रत रखे बिना भी आपकी श्रद्धा को भांप सकती हैं।
* डायबिटीज या हाइपरटेंशन के मरीज है व्रत रखने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

No comments

Powered by Blogger.
loading...